आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
याद किये गये खिज्र अलैहिस्लाम
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
शाकिर अली
मिठौरा, महराजगंज।अकीदतमन्दो ने खिज्र अलैहिस्सलाम की याद में शुक्रवार को दिन में रोजा रखा,कुरान शरीफ की तिलावत(पढ़ा) की।उनके हक में फातिहा खानी कर दुआएं खैर की। मिलाद की महफ़िल सजाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विकास खण्ड मिठौरा के ग्राम सभा
बरोहिया,जगदौर,मिठौरा,भागाटार, सिंदुरिया,पतरेंगवा,नरायनपुर,मोहनापुर,कुइयां कंचनपुर, लेदवा, पिपरा कल्याण, परसामीर, टीकर परसौनी आदि ग्राम सभाओं के अकीदतमन्दो ने शुक्रवार की शाम ढलते ही लजीज व्यंजन बनाकर अपने अपने ग्राम सभा स्थित मस्जिदों में, इबादगाहो पर हजरत खिज्र अलैहिस्सलाम के नाम से दुआएं खैर की।
सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया पर जश्न -ए-मिलादुन्नबी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन ने खिज्र अलैहिस्सलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा खिज्र अलैहिस्सलाम को इल्मे ग़ैब(भविष्य की बातों का जानकार) हासिल वह जिंदा वली(ईश्वर के दूत) है।
वह जंगलों,दरियाओं आदि पर अल्लाह के आदेश का पालन करते हुये पहरा देते है। उनके बताये हुये रास्ते पर संकल्प लेते हुये बताया जब हजरत मूसा अलैहिससलाम कलीमुल्लाह अल्लाह से बातें किया करते थे और वह अक्सर कोहेतूर पहाड़ पर चले जाया करते थे, जहां उनकी अल्लाह से बातें हुआ करती थी।
एक मर्तबा आपने अल्लाह से पूछा ऐ मेरे रब क्या तेरा कोई और खास बंदा भी है, जिसे मैं नहीं जानता हूं और जो तेरे बेहद करीब हो तब अल्लाह ने फरमाया, 'हां मूसा मेरा एक और खास बंदा भी है जिनका नाम खिज्र अलैहिससलाम है'।तब मूसा अलैहिस्सलाम ने अल्लाह से कहा है-'मेरे रब मैं उनसे मिलना चाहता हूं।' तब अल्लाह ने फरमाया ठीक है मूसा, तुम फला जगह पर चले जाओ उनके इल्म के बारे में अगर तुम्हें कुछ जानना हो तो कुछ वक्त तक उनके साथ रहना।
हजरत मूसा अलैहिससलाम बहुत खुश हुए और वो उस रास्ते पर चल पड़े जैसा कि अल्लाह ने कहा था। वह अपने साथ एक भुनी हुई मछली साथ में लेकर चल पड़े अल्लाह ने उन्हें कहा था कि जब वह मछली जिंदा हो कर जिस रास्ते पर जाएगी उस जगह पर तुम्हें हजरत खिज्र अलैहिस्सलाम मिलेंगे।
हजरत मूसा ने खिज्र अलैहिस्सलाम से मिलकर उनसे इल्म (शिक्षा) ग्रहण करने की कोशिश की थी। इस अवसर पर शहाबुद्दीन,अली रजा,दब्बीर हसन,मकबूल अहमद, हाजी अली रजा अंसारी,समसुद्दीन, मास्टर शाकिर,ममताज अली आदि लोग उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







