आज की ताजा खबर

धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया।

top-news

शाकिर अली

मिठौरा, महराजगंज। विकास खंड मिठौरा मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सिंदुरिया थाना परिसर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर झांकी सजाकर रात भर संकीर्तन का कार्यक्रम भक्तगणो के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया जिसमे थानाक्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भोज मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

थाना प्रभारी सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को नई दिशा देती हैं।

श्रीमद्भ भगवतगीता  की शिक्षाएं कठिन समय में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर कायम रहने की प्रेरणा देती हैं। कर्तव्य, नैतिकता, न्याय, साहस और जीवन में संतुलन का मार्ग दिखाती है।

विकास खंड मिठौरा के मिठौरा,जगदौर,बरोहिया,मधुबनी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित मंदिरो पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के साथ परिवार के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रत तोड़कर प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम मे ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित विश्वकर्मा मंदिर, राम जानकी मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया था।

श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखने के बाद कन्हैया की आराधना की, और उनके जन्म के बाद ब्रत को तोड़ा। मंदिरों में देर रात पूजा अर्चना की गई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *