आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहांपुर में सात संपर्क मार्गों के निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीण इलाकों में आवागमन होगा आसान
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 7.145 किलोमीटर के मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
9 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की लागत से होंगे सड़क निर्माण कार्य, निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर, 4 सितंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए शाहजहांपुर में सात महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, संपर्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
इन सात मार्गों की कुल लंबाई 7.145 किलोमीटर है और इनके निर्माण पर करीब 9.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन सात मार्गों का होगा नवनिर्माण
निगोही मार्ग से शाहबाजनगर-निवाड़ी मार्ग स्थित गन्ना सेंटर तक 2.800 किलोमीटर सड़क का निर्माण 252.63 लाख रुपये की लागत से होगा।
हनुमानमूर्ति शाहबाजनगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए बड़े मोहल्ले तक 0.770 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 170.93 लाख रुपये से कराया जाएगा।
राईखुर्द से रज्जबनगर शाहबाजनगर फाटक तक 0.515 किलोमीटर मार्ग के लिए 87.66 लाख रुपये खर्च होंगे।
शाहबाजनगर के खेड़ा मोहल्ले से गर्रा नदी तक 1.800 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 184.72 लाख रुपये की लागत से होगा।
मोहल्ला बड़ा बेहटा रोड/रिंग रोड से मोहल्ला कछियाना तक 0.410 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 49 लाख रुपये से कराया जाएगा।
रज्जबनगर में रामदयाल की बगिया से आंगनबाड़ी होते हुए बारात घर तक 0.650 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 63.50 लाख रुपये से होगा।
शाहबाजनगर आईटीआई से ज्ञानी अमरीक सिंह झाला और हरभजन सिंह के झाले तक 1.200 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 125.83 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मिलेगी गति
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इन संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करना भी है। उन्होंने विकास कार्यों में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं की तुलना वर्तमान सरकार से करते हुए कहा कि जनता को विकास और सुशासन के आधार पर अपना निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी क्षेत्रवासियों से सोच-समझकर मतदान करने और विपक्षी दलों के कथित भ्रम से सावधान रहने की अपील की।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। इस दौरान सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, संबंधित ग्राम सभाओं के प्रधान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार पाल, सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार और महेश सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार और राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







