आज की ताजा खबर

सांड ने युवक को पटका,गंभीर रूप से घायल

top-news

प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर।क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा आए दिन क्षेत्र में छुट्टा घुमंतू पशु लोगों पर कहर बन कर टूट रहे जिससे लोगों की जान जाने के साथ ही गंभीर रूप से घायल भी हो रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर निवासी ऋषी पाल पुत्र नन्नू उम्र 56 वर्ष अपने खेतो को देख कर बापस घर पर जा रहे थे।

तभी रास्ते में सामने से आ रहा  सांड अचानक आक्रमक हो गया और सींगों में फंसा कर युवक को पटकना शुरू कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांड के हमले से घायल युवक को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर लेकर आए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।वही आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों में छुट्टा घुमंतू पशुओं का भय बना हुआ है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *