आज की ताजा खबर

गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा

top-news

प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर।गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पिछले एक महीने में कई बार घटने-बढ़ने के बाद गंगा का पानी एक बार फिर से उफान पर है।

जानकारी के अनुसार नगला बसोला संपर्क मार्ग सहित जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर फिर से बाढ़ का पानी आ गया है।

पैलानी उत्तर गांव में भरा पिछला बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था कि गंगा के फिर से बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

गांव के मुख्य मार्ग पर अभी भी पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

तो वही गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है।बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों संजू, बीपी और नाजिम ने बताया कि यह चौथी बार है जब गंगा का जलस्तर बढ़ा है।

बार-बार पानी आने से तटवर्ती बाशिंदों के सामने आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा होना लाजमी है।तो वही तटवर्ती ग्रामीण संभावित बाढ़ की आशंका मात्र से भयभीत दिखाई दे रहे है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *