आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सरकारी योजना से मिला संबल, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आत्मनिर्भर बने राजीव राठौर
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहाँपुर। ग्राम रोशन नगर, शाहवाज नगर, शाहजहाँपुर निवासी राजीव राठौड़ ने पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश की, लेकिन जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार मानने के बजाय स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने ठाना कि वे नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बनेंगे।
इसी दौरान राजीव को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों एवं बैंक के परस्पर सहयोग से उन्हें जन सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए तीन लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण की सहायता से उन्होंने अपना जन सुविधा केंद्र स्थापित किया और आज वह कुशलतापूर्वक अपने प्रोजेक्ट का संचालन कर रहे हैं।
राजीव राठौर बताते हैं कि सरकारी योजना से मिले सहयोग ने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वह स्वयं के लिए रोजगार का साधन बना चुके हैं और अपने जन सुविधा केंद्र के माध्यम से तीन अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं।
राजीव कहते हैं, “यदि इरादे मजबूत हों और सरकार की योजनाओं का सही उपयोग किया जाए, तो मेरे जैसे किसी भी युवा के लिए आत्मनिर्भर बनना संभव है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना ने मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
राजीव की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सही दिशा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाकर युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







