आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के बाहर समाजवादी पार्टी करेगी कार्यक्रम
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
भाजपा सरकार द्वारा विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में जिले की सभी छह विधानसभाओं में होगा आयोजन
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लगभग 26,000 प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में तथा शिक्षकों के सम्मान में जनपद शाहजहांपुर की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का आयोजन बंद किए गए विद्यालय परिसरों के बाहर अथवा उपलब्ध निकटतम स्थान पर किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार के विद्यालय बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के सम्मान की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने विधानसभा वार प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।
131 कटरा विधानसभा:
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद एवं सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद यादव को प्रभारी बनाया गया है।
132 जलालाबाद विधानसभा:
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्थ यादव एवं सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव को प्रभारी बनाया गया है।
133 तिलहर विधानसभा:
सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है।
134 पुवायां विधानसभा:
सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव एवं सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
135 नगर विधानसभा:
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया एवं सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोईन सफदर को प्रभारी बनाया गया है।
136 ददरौल विधानसभा:
सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल एवं सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव को प्रभारी बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष श्री तनवीर खान ने सभी विधानसभा प्रभारियों, सहप्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







