आज की ताजा खबर

जन्माष्टमी की तैयारी में लगे युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

top-news

प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर।क्षेत्र के मिलकिया गांव में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।खाटू श्याम मंदिर पर तैयारी में लगे युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मिलकिया गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान मंदिर पर मौजूद गांव के ही 38 वर्षीय आर्येंद्र पुत्र बच्चू किसी तरह करंट की चपेट में आ गया।

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के पास लगे बिजली के पोल को रोकने के लिए लगाए गए सपोर्ट तार में करंट आ रहा था। आर्येंद्र के उसी तार के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वही असमय हुई आर्येंद्र की मौत से मृतक की पत्नी रूपा, माता बर्मा देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।गांव में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *