आज की ताजा खबर

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

top-news

सुराजी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

मोहम्मद नईम

दुदही कुशीनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड दुदही अंतर्गत सुराजी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म की एकजुटता, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं समाज को जागरूक करने सहित धर्म परिवर्तन, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस दौरान दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की भूमिका पर भी विशेष चर्चा हुई। बहनों को आत्मरक्षा एवं समाज में जागरूकता के लिए तैयार करने की दिशा में दुर्गा वाहिनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मातृशक्ति एवं बहनों से संगठन से जुड़कर समाज एवं सनातन संस्कृति के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में अनिल सिंह, दीपक सिंह, ध्रुव नारायण, रजनीश, सुजीत, अविनाश, अनिल, मुकेश, अनूप, संजय, राघवेंद्र तिवारी, जैकी यादव, अंकुश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, गुलशन जी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की माताएं-बहनें भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारित करने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के माध्यम से सनातन समाज को एकजुटता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस की सभी सनातन समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र, धर्म प्रचारक अक्षय शाहनी, मणी जी, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड संयोजक गौरव मिश्र, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अर्पित राय, सह संयोजक राजन सिंह, साप्ताहिक मिलन प्रमुख विवेक कुशवाहा, गौ रक्षक प्रमुख मुकेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *