आज की ताजा खबर

जन्माष्टमी पर शिवगढ़ गौशाला में जन्मे नंद गोपाल, गूंज उठी खुशियां

top-news

गाय ने दिया नर बछड़े को जन्म, संचालक ने केयरटेकर्स को मिठाई बांटकर मनाई खुशी

नवजात बछड़े को अलग रखकर हो रही देखभाल, गौवंश की सुरक्षा पर विशेष जोर

सुशील चंद्र मिश्र

शिवगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिवगढ़ गौशाला में एक गाय ने नर बछड़े को जन्म दिया। जन्माष्टमी के दिन नंद गोपाल के आगमन से गौशाला में खुशी का माहौल बन गया। इस मौके पर गौशाला के संचालक संजय पाल सिंह ने केयरटेकर्स को मिठाई बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

संचालक संजय पाल सिंह ने बताया कि नवजात नर बछड़े को फिलहाल अन्य गोवंश से अलग रखा गया है, ताकि उसकी बेहतर देखभाल की जा सके। उसके स्वास्थ्य और जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौवंश की देखभाल पर विशेष ध्यान

संजय पाल सिंह ने कहा कि गौशाला में गोवंश की देखभाल को प्राथमिकता दी जा रही है। नवजात बछड़े की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।

जन्माष्टमी के अवसर पर गौशाला में बछड़े के जन्म को कर्मचारियों ने भी खुशी के रूप में लिया और मिठाई बांटकर इस अवसर को मनाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *