आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उप जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
मोहम्मद नईम
पडरौना कुशीनगर। उप जिलाधिकारी पडरौना सदर ने शुक्रवार को नगर पालिका पडरौना द्वारा संचालित बकुलहा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध पाया गया। गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौशाला परिसर में हरे चारे की बुवाई कराने के निर्देश दिए गए। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा कर्मचारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले।
उप जिलाधिकारी ने गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही सभी संरक्षित गोवंश का समय से टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गोवंश के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर तत्काल आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने गौशाला में संरक्षित सभी गोवंश की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश की प्रभावी निगरानी एवं अभिलेखों का नियमित सत्यापन किया जा सके। साथ ही गौशाला की निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही गोवंश को संरक्षित करने तथा क्षमता से अधिक पशुओं को रखने की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।
उप जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने, गोवंश के लिए चारा-पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







