आज की ताजा खबर

विश्रामपुर में सुआंव नाले पर बनेगा बॉक्स कल्वर्ट, तीन ग्रामसभाओं के 20 गांवों को मिलेगा लाभ

top-news

बी.पी.त्रिपाठी

श्रीदत्तगंज(बलरामपुर)। ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में सुआंव नाले पर 5×3×3 मीटर के बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विश्रामपुर, सझवल प्रेमनगर और रामपुर बगनहा ग्रामसभा के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

स्वीकृति संबंधी अभिलेख के अनुसार यह कार्य 04 अगस्त 2026 को जारी स्वीकृति के तहत कराया जाएगा।


वर्तमान में सुआंव नाले के आसपास रास्ता कच्चा और संकरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बरसात के दिनों में नाले और आसपास जलभराव के कारण समस्या और बढ़ जाती है। बॉक्स कल्वर्ट और पहुंच मार्ग बनने से ग्रामीणों को वर्षभर आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

समाजसेवी रोमी सिंह ने कहा कि सुआंव नाले पर बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा।

इससे तीन ग्रामसभाओं के करीब 20 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति के लिए सदर विधायक पल्टूराम के प्रति आभार जताया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *