आज की ताजा खबर

विधायक पीएन पाठक ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं

top-news

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। जनपद के विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने शुक्रवार को कसया के बाड़ीपूल पर स्थित आवास पर विधानसभा क्षेत्र  से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी जन समस्याएं व शिकायतें सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तथा अन्य आवश्यक माध्यमों से समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, आवास समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लोगों ने विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान नहीं होने दिया जाएगा और हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *