आज की ताजा खबर

मेजा ऊर्जा निगम की बाढ़ क्षेत्र में मानवीय पहल

top-news

सीएसआर योजना के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाँटी गई राहत सामग्री

क्षेत्र के झड़ियाहि गांव के 80 पीड़ित परिवारों तक पहुंचा भोजन व तिरपाल

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

मेजा प्रयागराज l मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जनपद प्रयागराज की तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही में हाल ही में आई बाढ़ से लगभग 80 परिवार प्रभावित हुए। बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए, मेजा ऊर्जा निगम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

इस कड़ी में दिनांक 3 सितम्बर को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 325 भोजन पैकेट एवं 80 तिरपाल वितरित किए गए। राहत सामग्री के वितरण का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उन्हें कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करना था।

 राहत सामग्री के वितरण के दौरान मेजा ऊर्जा निगम की सीएसआर टीम, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभावित परिवारों ने संकट की घड़ी में त्वरित सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए मेजा ऊर्जा निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।मेजा ऊर्जा निगम द्वारा इस प्रकार की राहत एवं सामुदायिक सहायता गतिविधियों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *