आज की ताजा खबर

नवीन मंडी परिसर में कीचड़ व गंदगी का अंबार

top-news

 सड़क पर फैला कीचड़, सड़ी-गली सब्जियों से उठ रही दुर्गंध

पवन द्विवेदी

मेजा, प्रयागराज l सरकार को लाखों रुपये  राजस्व देने वाली नवीन मंडी समिति सिरसा(मेजारोड) का परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार है। मंडी परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। व्यापारियों द्वारा सड़ी-गली सब्जियां आसपास फेंके जाने से दुर्गंध उठ रही है। इससे मंडी में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 व्यापारियों के अनुसार करीब एक सप्ताह से मंडी परिसर की टूटी सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है। गैर जनपदों से सब्जी लदे वाहन जब मंडी पहुंचते हैं तो कीचड़ भरी सड़क के कारण चबूतरों तक पहुंचने में चालकों को काफी दिक्कत होती है। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है।

 सोरांव गांव निवासी आलोक शुक्ल, बंधवा गांव निवासी शिव प्रकाश उपाध्याय समेत कई व्यापारियों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। बाउंड्रीवाल नही होने से छुट्टा पशु और सुअर मंडी परिसर में पहुंचकर हरी सब्जियां खा जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं।

व्यापारियों ने मंडी परिसर की सड़क की मरम्मत कराने, नियमित साफ-सफाई कराने और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *