आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
पढ़ीन दरवाजा में परिवार के साथ किराए पर रहता था मृतक
हिमांशु दुबे
औरैया। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती में शुक्रवार शाम किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक की पहचान अंशुल दोहरे (28) पुत्र रामकेश के रूप में हुई है। मूलरूप से वह मुरादगंज के पास स्थित किशनपुर गांव का रहने वाला था।
वह शहर में किराए के मकान में रहकर ऑटो चलाने का काम करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।
आसपास के लोगों के अनुसार अंशुल का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अंशुल ऑटो चलाकर अपने कमरे पर वापस लौटा था। कुछ देर बाद उसके फंदा लगाने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







