आज की ताजा खबर

थानों में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात को गूंजे कान्हा के जयकारे

top-news

रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाए गए मंदिर, पुलिसकर्मियों ने की विशेष तैयारियां

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्रीय लोग भी रहे मौजूद

विक्की सिंह

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शासन के निर्देशों के क्रम में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

पुलिस प्रशासन के निर्देश पर थानों में स्थित मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूल-मालाओं और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया गया।

जन्माष्टमी को लेकर पुलिसकर्मियों ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।


पूरे दिन थानों में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में सजी झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जन्मोत्सव में शामिल हुए। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/eAsgmN7ICpA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *