आज की ताजा खबर

कानपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद रमेश अवस्थी ने किया दौरा, पीड़ितों की सुनी समस्याएं

top-news

प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लिया हालात का जायजा, राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली

भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से की बात, तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश

विक्की सिंह

कानपुर। बाढ़ की स्थिति के बीच कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

सांसद ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ के कारण किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रभावित लोगों के लिए की गई अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

सांसद ने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/n1iRyzV6qu8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *