आज की ताजा खबर

सुलतानपुर पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

top-news

जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार-IV, जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।


जन्माष्टमी समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा आमजन और श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

पूरे आयोजन के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं और पुलिस परिवार के सदस्यों को प्रसाद वितरित किया। इसके साथ ही जन्माष्टमी समारोह श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *