आज की ताजा खबर

मूली के खेत में मिला 22 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव, रात में घर से निकला था सुमित

top-news

सुबह खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

बकरी खरीद-बिक्री का कारोबार करता था युवक, मौत की वजह अभी साफ नहीं

रोहित अवस्थी

अजीतमल, औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार पाल पुत्र अशोक कुमार पाल का शव शनिवार सुबह हालेपुर और एल्चीनगर के बीच बब्लू कुशवाह के मूली के खेत में पड़ा मिला। युवक का शव लहूलुहान हालत में मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक सुमित शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


सूचना पर सीओ मनोज गंगवार, अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर रामचंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार सुमित बकरी खरीदने-बेचने का कारोबार करता था।

खेत में युवक का लहूलुहान शव मिलने से उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुमित की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/YBrzpk7u7lY

 LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *