आज की ताजा खबर

कोतवाली औरैया परिसर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

top-news

हिमांशु दुबे

औरैया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जन्मोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *