आज की ताजा खबर

बदायूँ पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व, डीएम व एसएसपी ने की पूजा-अर्चना

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुश्री अंकिता शर्मा ने जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया था।


जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

समारोह में पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक मनमोहक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई मनभावन रासलीला और सुमधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पूरी पुलिस लाइन श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गुंजायमान रही।

कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसएसपी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी संगला, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर (सहायक पुलिस अधीक्षक) सुमेध मिलिंद जादव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सहपरिवार मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *