आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौके पर मौत, बेटा और देवर घायल एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने देर रात घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों के बेहतर इलाज व मृतक आश्रितों को तत्काल सहायता दिलाने के दिए निर्देश
सुशील चंद्र मिश्र
गोसाईंगंज, सुल्तानपुर l जन्माष्टमी का मेला परिवार के लिए खुशियों का अवसर लेकर आया था, लेकिन मेला देखकर घर लौटते समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में बाबूगंज बाजार के आगे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज में जन्माष्टमी का मेला देखने के बाद परिवार बाइक से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक पर रेखा (32) पत्नी राम सजीवन, उनकी बेटी वर्षा (12), बेटा तेजस (10) तथा देवर अवधेश (40) सवार थे। परिवार जैसे ही गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के आगे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को संभालने के साथ पुलिस को सूचना दी। हादसे में रेखा और उनकी 12 वर्षीय बेटी वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा का 10 वर्षीय बेटा तेजस और देवर अवधेश घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात डंपर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हाईवे पर लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से डंपर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
एसडीएम सदर ने रात में ही पहुंचकर लिया जायजा
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली तथा घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जन्माष्टमी की खुशी मातम में बदली
परिवार ने जन्माष्टमी के अवसर पर मेले में खुशियों के पल बिताए थे, उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटते समय इतनी बड़ी अनहोनी उनका इंतजार कर रही है। मां-बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित अस्पताल व घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे।
एक ही परिवार की दो सदस्यों की मौत से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा रात के समय दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







