आज की ताजा खबर

शिक्षक दिवस पर सपा ने बंद विद्यालयों के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर l आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर की 135 नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अफरीदी स्थित प्राथमिक विद्यालय अफरीदी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में विद्यालय परिसर के बाहर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की योगी सरकार की शिक्षा नीति और विद्यालयों को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी एवं सहप्रभारी के रूप में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अंसारी, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोईन सफदर एडवोकेट तथा सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को लगातार कमजोर करना दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर बताया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के विद्यालय बंद या मर्जर किए गए हैं।

उन्होंने कहा सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा हैं। इन विद्यालयों को बंद करने का सीधा असर उन परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है, जिनके लिए निजी स्कूलों की महंगी फीस देना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि जब प्रदेश में बच्चों को बेहतर शिक्षा और अधिक सुविधाएं देने की आवश्यकता है, तब सरकारी स्कूलों की संख्या कम क्यों की जा रही है? विद्यालय बंद करने के बजाय सरकार को वहां पर्याप्त शिक्षक, बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि शिक्षा पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकारी स्कूल बंद करना केवल भवन बंद करना नहीं है, बल्कि गरीब और वंचित बच्चों के भविष्य के अवसरों को सीमित करना है।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ी है और प्रदेश के बंद किए गए विद्यालयों को पुनः खोलने तथा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को मजबूती से उठाती रहेगी...!

इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, सपा जिला सचिव देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल, सफल शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकाश के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, वीपेंद्र यादव,कौशल यादव,गौरव कुमार,सुधीर यादव, राम रतन लाल सोनी, सुबहान अंसारी,शहाब खान,नाजिम उर्फ पप्पू,नाजिम खान,जामिन अंसारी, तनवीर अहमद मोहम्मद अली, गुफरान खान,इमरान खान,फरमान खान,फैजान खान, इमरान एडवोकेट,हाशिम अल्वी मोहम्मद तौसीफ, सौमित्र यादव, सरताज इदरीसी,अयान खान,श्लोक मौर्य, साबू मंसूरी,नदीम,राजीव राठौर, जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोहम्मद शाहनवाज मौजूद रहे....!

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *