आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 का व्यापक अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी

top-news

 जिले के समस्त थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जनजागरूकता अभियान

 1090, 112 और 1930 समेत विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के साथ सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी "मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया।

अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं व छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया।


सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता मिल सके। पुलिस टीमों ने आपात स्थिति में डायल 112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप न रहकर निर्भीक होकर पुलिस की मदद लेने की अपील की गई।

 कल्याणकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया सतर्क

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और स्वयं सहायता समूहों जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने की सलाह देते हुए साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *