आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस पर पांच मेधावी शिक्षक "दीपिका त्यागी स्मृति सम्मान" से अलंकृत
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
भारतीय युवा चेतना मंच और हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति की अनूठी पहल, रिलायंस थर्मल हेड रहे मुख्य अतिथि
बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पहनाई गई शॉल और दिए गए स्मृति चिन्ह
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति के सहयोग से शहर के रोजा स्थित हरिकोशल त्यागी पब्लिक स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले जनपद के पांच चुनिंदा शिक्षकों को "दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान" से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिलायंस थर्मल के कंपनी हेड हिरदेश तोमर, संस्था के संस्थापक नरेंद्र कुमार त्यागी और अन्य अतिथियों द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं दिवंगत समाज सेविका दीपिका त्यागी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति की सदस्य और प्रख्यात शिक्षाविद रहीं स्वर्गीय दीपिका त्यागी की स्मृति में इस प्रतिष्ठित सम्मान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची:
देवेश बाजपेई (प्रधानाध्यापक, पीएम श्री स्कूल, सेहरामऊ दक्षिणी) - बेसिक शिक्षा क्षेत्र
सुनील तिवारी (प्रधानाचार्य, बिहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालगोदाम) - जूनियर शिक्षा क्षेत्र
सुनील कुमार वर्मा (अध्यापक, सरदार पटेल इंटर कॉलेज) - माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र
कमलेश द्विवेदी (अध्यापक, देवी संपद विद्यालय) - माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र
कुमारी अनम (प्रवक्ता, डीपी महाविद्यालय) - उच्च शिक्षा क्षेत्र
समारोह के मुख्य अतिथि हिरदेश तोमर ने अपने संबोधन में शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान है और अच्छे, चरित्रवान शिक्षकों से ही समाज को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती है और वे अपने कर्तव्यों का और अधिक निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं।
इस अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच के प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा और अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय गुप्ता ने किया तथा संयोजक रवेंद्र त्यागी ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में नीरा त्यागी, मयंक मिश्रा, विद्यासागर त्यागी, योगेंद्र त्यागी, शेखर त्यागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







