आज की ताजा खबर

सुलतानपुर: एसपी विनीत जायसवाल ने थाना गोसाईगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

top-news

थाने के अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का किया गहन परीक्षण

 लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने पर जोर

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर।कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने शनिवार को थाना गोसाईगंज का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।


उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, विभिन्न प्रार्थना पत्रों और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।

इसके साथ ही, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करने तथा आमजन की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग का संदेश देने को कहा गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *