आज की ताजा खबर

शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में निभाते है महत्वपूर्ण भूमिका-मनीषा सिंह

top-news

शिव दुलारी देवी महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

मोहम्मद नईम

रामकोला कुशीनगर। जनपद के रामकोला में स्थित शिव दुलारी देवी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का कार्यक्रम का आयोजन चंदन, पंकज एवं प्रियंका के द्वारा आयोजित किया गया।

इस दौरान शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उनके समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्या श्रीमती मनीषा सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *