आज की ताजा खबर

आरकेएसएम स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

top-news

मोहम्मद नईम

रामकोला कुशीनगर। जनपद के रामकोला में स्थित आरकेएसएम स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर  हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सुफिया, मधु, सरोज, तनिशा, निधि, आकांक्षा, तन्नू, राजनेश एवं रत्नेश ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा, संस्कार एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *