आज की ताजा खबर

हाईवे पर अलग अलग हादसों में तीन की मौत,शनिवार सुबह तड़के नगरिया चौकी क्षेत्र में हुए हादसे

top-news

मनोज प्रबल

तिलहर,शाहजहांपुर हाईवे पर सुबह तड़के हुए दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के सुबह करीब चार बजे नगरिया चौकी क्षेत्र में हाईवे पर बहराइच से केला भरकर कटरा जा रही पिकअप जयपुरिया स्कूल के पास खराब हो गयी ।

पिकअप को सही करने के दौरान अज्ञात ट्रक ने खड़ी पिकअप टक्कर मार दी गई

जिसमें मदनापुर क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी आशीष द्विवेदी उर्फ़ मूलचंद्र पुत्र सतीश द्विवेदी  26 तथा कटरा के मोहल्ला वांगशान रामनगर कॉलोनी निवासी आजाद पुत्र रामनिवास गम्भीर रूप से घायल हो  गए


मौके पर पहुंचे एसआई सौरभ शुक्ला ने दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां डॉक्टर ने आशीष द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया सूचना पहुंचने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया

उधर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर भेदपुर के समीप  शाहजहांपुर से कैंचीधाम जा रहे दो युवकों की बाईक के सामने किसी जानवर के आ जाने से बाईक असंतुलित होकर गिर गयी

इसी  दौरान अयोध्या से हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस बाईक सवारों को रौंदती हुई निकल गई

जिससे दोनों गम्भीर रूप  से घायल हो गए जिन्हे पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया । जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

बाईक  सवार मृतकों में थाना रामचन्द्र मिशन के मोहल्ला कन्हैया निवासी

सोमेश शुक्ला पुत्र प्रवीन शुक्ला तथा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर नवादा निवासी मोहित अवस्थी पुत्र विनय अवस्थी शामिल हैंपुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है  

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *