आज की ताजा खबर

सफाई कर्मचारी की दबंगई, दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटा

top-news

जातिसूचक गालियां देने का आरोप,सिर में गंभीर चोट; पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सुशील चंद्र मिश्र

चांदा,सुलतानपुरचांदा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर एक दलित युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोपालपुर गांव निवासी सुनील रजक,पुत्र स्वर्गीय राम जियावन रजक का गांव के ही शेषनाथ पाल,पुत्र मल्लू पाल से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शेषनाथ पाल ने सुनील रजक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सुनील रजक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।


घटना के बाद पीड़ित परिजन के साथ तत्काल चांदा कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शेषनाथ पाल लम्भुआ ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। सरकारी कर्मचारी पर दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। वहीं, घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *