आज की ताजा खबर

ईवीएम वेयरहाउस में कर्मचारियों को दिया अग्निशमन प्रशिक्षण

top-news

आग लगने की स्थिति में बचाव और त्वरित कार्रवाई के बताए तरीके

शोएब खान

पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में एफएलसी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन अधिकारी ने कर्मचारियों को आग से बचाव और आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।


प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। उन्हें एबीसी पाउडर, कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) और फोम आधारित अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी आपात स्थिति में कर्मचारी बिना देरी किए इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी और ईवीएम वेयरहाउस से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

अग्निशमन विभाग की टीम ने आग की रोकथाम के साथ-साथ आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बचाव और आग पर नियंत्रण पाने के उपाय भी बताए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *