आज की ताजा खबर

नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

top-news

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव पटई की सड़कों पर कीचड़ भरा हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों, स्कूली बच्चों व राहगीरों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नालियां चोक होने के कारण बरसात का पानी सड़को पर भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन किसी अधिकारी ने कोई सुध नही ली है।

तहसील के ब्लाक सिंधौली की ग्राम पंचायत पटई में बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नालियों की समुचित व्यवस्था और रास्तों की मरम्मत नहीं होने के कारण बरसात में गांव के कई रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है।

इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे स्कूल जाते समय फिसल जाते है। जिस कारण बच्चे चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों पर ही जमा हो जाता है।

हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है तो वहीं, मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है गांव की इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन इस गांव की किसी ने भी सुध नही ली है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *