आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षकों के प्रयास से निखरती है विद्यार्थियों की प्रतिभा, समाज को मिलती है नई दिशा
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
सेवरही ब्लॉक सभागार में शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ तहसील स्तरीय सम्मान समारोह
तीनों विकासखंडों के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान
मोहम्मद नईम
सेवरही कुशीनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवरही ब्लाक सभागार में तहसील स्तरीय संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे शिक्षकों ने देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद तहसील क्षेत्र के दुदही, सेवरही और तमकुही विकासखंड से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व को आकार देने का कार्य करते हैं।
उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र को योग्य नागरिक मिलते हैं। विधायक डा. असीम कुमार के प्रतिनिधि एवं केन यूनियन चेयरमैन धीरेंद्र राय ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलने से अन्य शिक्षक भी अपने कार्यों में नई ऊर्जा के साथ जुटते हैं।
बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। बीईओ सुधीर कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर विद्यालयों के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार ला सकते हैं। आयोजक बीईओ अमितेश कुमार ने अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष उदय सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष मधेश मिश्र, बांकेबिहारी लाल, देवेंद्र ओझा, योगेंद्र शर्मा, धनंजय मिश्र, अमरनाथ यादव, रामप्रकाश शर्मा, राजकुमार राय, अमित श्रीवास्तव, मुनेंद्र सिंह, ज्ञानचंद तिवारी, नूर मोहम्मद, राजेश प्रसाद, एजाज अहमद, भानुप्रताप, विनोद सिंह, जवाहर प्रसाद, मुनव्वर अली, अशोक यादव, एआरपी धर्मेंद्र यादव, विद्या सिंह, बालकृष्ण व रामधनी यादव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







