आज की ताजा खबर

पत्रकार कमल सिंह के मामले में पत्रकारों ने की बैठक

top-news

कलेक्ट्रेट में तेज रफ्तार वाहन के पास से गुजरने का वीडियो वायरल, गाड़ी से कुचलने के प्रयास का लगाया आरोप

सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार कमल सिंह के पास से तेज रफ्तार कार के गुजरने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। शनिवार को मामले को लेकर पत्रकार प्रेस क्लब में एकत्र हुए और घटना पर चर्चा की। वायरल वीडियो में पत्रकार कमल सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इसी दौरान पीछे से काले रंग की एक कार तेज गति से आती है और पत्रकारों के करीब से गुजरती दिखाई देती है। वीडियो में उनके साथी पत्रकार कमल सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें पीछे की ओर खींचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पीआरओ अमित मिश्रा की है।


पत्रकार कमल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर पत्रकारों ने बैठक कर आक्रोश जताया। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने वीडियो देखने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घटना के संबंध में सदर बाजार थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पत्रकारों ने कहा कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप दीपक, रमाशंकर पांडेय, आरिफ सिद्दीकी, ओमकार मनीषी, अंबुज मिश्रा, शिव कुमार, राजीव शर्मा, विवेक वर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, सरदार शर्मा, आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, अनिल मिश्रा, विनायक मिश्रा, आदर्श मिश्रा, शुभम पांडेय, स्वदेश शुक्ला, राम लड़ेते तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, अजीत मिश्रा समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *