आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
शोएब खान
पीलीभीत। परिवहन विभाग के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुरादाबाद संदीप कुमार पंकज ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी और आउटसोर्सिंग कर्मी अपने-अपने पटल पर उपस्थित मिले। कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और आवेदकों को मिल रही सेवाओं की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। हालांकि किराये के भवन में संचालित कार्यालय परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति को देखते हुए सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। निरीक्षण आख्या में कार्यालय को जल्द से जल्द नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने की आवश्यकता बताई गई।
आवेदकों से ली सेवाओं की जानकारी
निरीक्षण के दौरान कार्यालय पहुंचे आवेदकों से भी अधिकारियों ने बातचीत की। उनसे किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से रुपये मांगने, परेशान करने अथवा काम के लिए गुमराह करने के संबंध में जानकारी ली गई। एक आवेदिका ने बताया कि उसके ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य का सुगमतापूर्वक निस्तारण हो गया।
परिसर में खड़े दो वाहनों की होगी नीलामी
निरीक्षण के दौरान कर बकाया के मामले में निरुद्ध दो वाहन कार्यालय परिसर में खड़े मिले। अधिकारियों ने इनके संबंध में नियमानुसार जल्द कार्रवाई करते हुए नीलामी कराने की अपेक्षा की। इससे परिसर में अनावश्यक रूप से जगह घेर रहे वाहनों को हटाने के साथ सरकारी राजस्व की प्राप्ति भी हो सकेगी।
क्षतिग्रस्त रास्ते से नवनिर्मित भवन में स्थानांतरण अटका
एआरटीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य मार्ग से भवन को जोड़ने वाला एप्रोच मार्ग भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मिला। वहीं कार्यालय परिसर के सामने गड्ढों की भराई के लिए डाली गई मिट्टी भी बारिश में बह गई। इसके चलते नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित करने में विलंब हो रहा है। निरीक्षण आख्या में संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई कराने की अपेक्षा की गई है।
निरीक्षण में कार्यालय का दैनिक कामकाज सामान्य रूप से चलता मिला। अधिकारियों ने कार्यालय भवन की स्थिति, बारिश में जलभराव, सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा और नवनिर्मित भवन में शीघ्र स्थानांतरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







