आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
धूमधाम से जन्में कन्हैया मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, श्री कृष्ण लीला के कार्यक्रम हुए ।
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर l कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा मन्दिर पर जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शाम 8.30 बजे से मन्दिर परिसर में ही एक मंच स्थापित कर धूमधाम से कॉलोनी व आसपास के बच्चों ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया व सुंदर सुंदर झाकियां प्रस्तुत की ।
सर्वप्रथम गणेश वंदना हुई फिर कई मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई काली माता, विष्णु जी के दशावतार, गोपियों संग महारास, देशभक्ति, जगन्नाथ भगवान, बम लहरी, राम आएंगे, श्याम चूड़ी बेंचने आया व रासलीला बहुत बढ़िया रही व बहुत सराही गयी । लीलाओं व झांकियों के मध्य तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही ।
मन्दिर के प्रधान सुशील नारंग, उप प्रधान हरीश सचदेव, महामंत्री कमलेश सचदेव व युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेवा, भूषण खुराना ने सहयोग किया व देवेंद्र खुराना, पार्थ सचदेवा, देवेन्द्र अरोरा, अंकित सचदेवा व नवीन सचदेवा आदि ने सुंदर सुंदर भजन गाये व ठीक 12 बजे पण्डित अखिलेश शास्त्री व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम अवस्थी ने श्री कृष्ण जन्म कराया व भोग लगाकर आरती की और अंत में प्रसाद वितरण किया गया ।
कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने सुंदर संचालन किया और कहा कि दिनांक 9 सितम्बर की शाम 8.00 बजे भगवान की छठी का कार्यक्रम होगा जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और यह भी बताया कि कृष्ण लीलाओं में भाग लेने वाले बच्चों को उनके मंचन के लिए 9 सितम्बर को ही पुरुष्कृत भी किया जाएगा तथा हर वर्ष की भांति कार्तिक माह की प्रभातफेरी का रजिस्टर आज से खोल दिया गया है आज ही तमाम बुकिंग हो गईं हैं जो सात आठ रह गईं हैं उनके लिए इच्छुक भक्त अविलम्ब करा लें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ही प्रभातफेरी की बुकिंग हो रही है ।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि सचदेवा, संदीप अरोरा,जसवंत जयसिंह व विनोद सचदेवा आदि लोगों ने सहयोग किया तथा उक्त अवसर पर प्रेम नारंग, रोहिताश्व सचदेवा,डॉ0 हरीश सचदेवा, दुर्गा अरोरा, रोजी खुराना,सीमा बजाज,ममता सचदेवा,निष्ठा अरोरा, सुनीता कक्कड़,सुरेन्द्र सचदेवा, विमला खुराना, सुषमा सचदेवा,पूनम कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







