आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बंद स्कूलों के पास सपा ने मनाया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
हेमराज वर्मा बोले—विद्यालय बंद करने के बजाय सुविधाएं बढ़ाए सरकार, शिक्षा के अधिकार से खिलवाड़ का लगाया आरोप
शोएब खान
पीलीभीत। शिक्षक दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बंद प्राथमिक विद्यालयों के आसपास शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी ने इसे विद्यालय बंद किए जाने के विरोध और शिक्षक समाज के सम्मान से जोड़ते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रमों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिन स्कूलों में कभी बच्चों की कक्षाएं लगती थीं, वहां अब सन्नाटा है। ऐसे विद्यालयों के निकट शिक्षक दिवस मनाकर सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाकर देश का भविष्य तैयार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रभावित करने वाला कदम है। सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें भवन, संसाधन और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस दिन शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान हो रहा है, उसी दिन बंद पड़े विद्यालय शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों के भविष्य की पहली सीढ़ी हैं। इन्हें बंद करने के बजाय सरकार को सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों के हितों की आवाज आगे भी उठाती रहेगी।
पुलिस तैनाती पर भी उठाए सवाल
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक दिवस कार्यक्रमों को रोकने के लिए प्रशासन ने कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित किए। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष कार्यक्रम में नहीं बताया गया।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विद्यालयवार जिम्मेदारियां तय की गई थीं। 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, 128 विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा और 130 विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा ने कार्यक्रमों के संचालन में भूमिका निभाई।
कैंप कार्यालय पर सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित
इसी क्रम में नकटदाना चौराहा स्थित सपा जिला कैंप कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा और समाजवादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हुआ। यहां सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा विद्यालयों के संरक्षण की जरूरत बताई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा मुख्य अतिथि, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा विशिष्ट अतिथि और जिला अधिवक्ता सभा अध्यक्ष जगदीश पटेल अध्यक्ष रहे।
इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष जगदीश पटेल, प्रशांत अवस्थी, गुरविंदर सिंह गिल, गोविंद पाल सिंह गंगवार, बीके सिंहपाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार, रोहतास कुमार सिंह, संजीव कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, राजीव भारद्वाज, मोहनलाल कश्यप, संजय कुमार, शरद यादव, प्रेमपाल, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, सदाकत अली, धर्मपाल, वीरपाल, आलोक सैनी, नरेश, प्रशांत वर्मा, आदेश कुमार, संदीप सक्सेना, हरपाल सिंह, सुमन बाला, हरिशंकर वर्मा, नरेश पाल शर्मा, प्रेम प्रकाश, सतीश, राजाराम भारती, सुरेश चंद्र, प्यारेलाल गंगवार, मोहम्मद एजाज, समसुल हसन खान, सिकंदर अली, रजनीश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सपा नेताओं ने शिक्षा, शिक्षक और विद्यालयों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







