आज की ताजा खबर

एथर एनर्जी ने लॉन्च किया नया स्कूटर कोनार्क

top-news

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाएगा एथर का नया ई-स्कूटर

गिरीश तिवाती

लखनऊ। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने शनिवार को राजधानी में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोनार्क लॉन्च किया। हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी सौरभ शर्मा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव देगा। लखनऊ में कोनार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम बढ़ाने की कोशिशों में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकेंगे।

कोनार्क का इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम लखनऊ) है। यूपी में इसके चुनिंदा वैरिएंट्स की डिलीवरी चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी, फिर इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

कोणार्क एस और जैड प्रोडक्ट लाईंस के साथ छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज देते हैं। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, मैजिक की, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।

‘‘इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल की बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कंपनी ने अपने मार्केट शेयर को वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4.2 प्रतिशत के मुकाबले दोगुना बढ़ाकर वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 8.6 प्रतिशत तक पहुँचा दिया है।

उत्तर प्रदेश में कंपनी ने साल-दर-साल 284 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 3,711 स्कूटर बेचे हैं। उत्तर प्रदेश में एथर के पास 37 एक्सपीरिएंस सेंटर और 36 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 4 लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश में कंपनी के पास 200 से अधिक एथर ग्रिड™ चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी देता है।

कोणार्क में रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *