आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने किया रक्तदान
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
रक्तदान कर शिक्षकों ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
सुशील मिश्रा
सुल्तानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में रक्तदान-महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। शिविर का आयोजन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ।
जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान ने बताया कि रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा, सीएमएस डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता तथा ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह ने रक्तदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
निज़ाम खान ने बताया कि शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। दर्जनों शिक्षक रक्तदान के लिए पहुंचे, लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने अथवा अन्य स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकीय जांच के बाद कुछ शिक्षकों को रक्तदान करने से रोक दिया गया।
रक्तदान करने वालों में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, दुर्गेश द्विवेदी, हेमंत यादव, विजय पाल, केदारनाथ दूबे, अंजनी नंदन पाण्डेय, जाफरयाब हैदर, डॉ. आलोक तिवारी, आशीष मिश्रा विश्वास सोनी, लोकेश प्रताप सिंह, अरुण शुक्ला, विनोद यादव और संतोष चौरसिया सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने कहा कि नियमित रूप से योग्य व्यक्ति द्वारा रक्तदान करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। रक्तदान के बाद शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया होती है।
सीएमएस डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एक यूनिट रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित कर एक से अधिक मरीजों के उपचार में उपयोग किया जा सकता है।
शिविर को सफल बनाने में अनुराग पाण्डेय, अनुराग गुप्ता, विजय चौधरी, सुशील, संजू और राजेश सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, अध्यक्ष कादीपुर अनिल यादव, अध्यक्ष बल्दीराय राज बक्स मौर्य मंत्री लंभुआ कृष्ण कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, लंभुआ संरक्षक पूर्णेन्दु पांडेय, दुबेपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय
भदय्या अध्यक्ष अंजनी शर्मा, प्रियंका पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, श्री नारायण पाठक सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







