आज की ताजा खबर

बब्बू भैया ने 1387 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जाना हाल

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं।प्राकृतिक आपदा के इस संकट में क्षेत्र का कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। सरकार और प्रशासन हर प्रभावित व्यक्ति के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। यह बात दातागंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने बाढ़ प्रभावित गांवों के सघन दौरे के दौरान कही।

बाढ़ और जलभराव की दोहरी मार झेल रहे ग्रामीणों की मदद के लिए विधायक बब्बू भैया खुद धरातल पर उतरे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और 1387 पीड़ित परिवारों को अपने हाथों से राहत एवं सहायता किट बांटी।


गांव-गांव पहुंचकर बांटी राहत किट

विधायक ने अधिकारियों के साथ विकास खंड दातागंज के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया:

​ग्राम कुंडरा मझरा: 827 पीड़ित परिवारों को सहायता राशि व किट प्रदान की गई।

​ग्राम लालपुर खादर: 310 परिवारों को राहत सामग्री सौंपी गई।

​ग्राम पट्टी विजा: 150 परिवारों की मदद की गई।

​ग्राम पूरन भेड़ा: 100 परिवारों को राहत किट बांटी गई।

​अधिकारियों को कड़े निर्देश—कोई भी पात्र न छूटे

पीड़ितों से सीधा संवाद करते हुए विधायक बब्बू भैया ने उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक त्वरित मदद पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने गांवों में नियमित दवाइयों का छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और मवेशियों के लिए चारे के पुख्ता इंतजाम तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए।

​इस दौरान प्रशासक तपन प्रताप सिंह, संबंधित गांवों के प्रशासक, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक के इस त्वरित कदम और संवेदनशीलता की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *