आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मण्डलीय अधिवक्ता संसद में उठी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की आवाज
- दैनिक लोक भारती
- 05 Sep, 2026
वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू
बहराइच। शहर के कस्तूरबा स्थित ऑडिटोरियम के सभागार में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन बहराइच के तत्वावधान में मण्डलीय अधिवक्ता संसद का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री शैलेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष एस. चन्द्रा एडवोकेट मौजूद रहे।
संसद में मण्डल के सभी जनपदों व तहसीलों के बार अध्यक्ष, महामंत्री तथा उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान अधिवक्ताओं के हितों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।
कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चन्द्रा और जिला बार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता कानून, न्याय और सामाजिक न्याय का संवाहक है। गुलामी के दौर से लेकर आजाद हिन्दुस्तान में कमजोर और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता समाज खुद न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के अधिवक्ता लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले और हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को अविलंब इस कानून को लागू करना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि वकालतनामे पर 10-10 रुपये के कल्याण निधि टिकट से सरकार के पास करीब 600 करोड़ रुपये जमा हैं। यह राशि अधिवक्ताओं को दी जाए तो टीन शेड और तख्त पर बैठने की मजबूरी खत्म होगी, बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन और जूनियर अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड मिल सकेगा।
प्रेस वार्ता में राजनीति में अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि संसद और विधानसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं, वहां कानून के जानकारों की संख्या बढ़ेगी तो देश-प्रदेश को बेहतर दिशा मिलेगी। साथ ही कहा कि बार और बेंच न्यायिक रथ के दो पहिए हैं, इसलिए दोनों के बीच बेहतर समन्वय और एक-दूसरे की मर्यादा का सम्मान जरूरी है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







