आज की ताजा खबर

आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से घायल साईकिल सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

top-news

शाकिर अली

मिठौरा, महराजगंज। चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा नहर रोड के पास दिहाड़ी मजदूरी कर घर जा रहा पैतीस वर्षीय साईकिल सवार युवक आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा टीकर निवासी प्रेम सागर कसौधन (35) वर्ष  जो चौक थानाक्षेत्र के भूलना मे दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। शाम को साईकिल से वापस आते समय मोबाइल से किसी से बात करता

आ रहा था अभी वह सोनवरसा जाने वाली नहर के पास पहुंचा ही था तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मोबाइल गिर कर कई टुकड़ो मे तब्दील हो गया। वह साईकिल पर ही अचेतावस्था मे औधे मूँह पड़ा रहा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान चौक थानाक्षेत्र के टीकर निवासी प्रेम सागर कसौधन पुत्र कैलाश (35) के रूप मे की। मौके पर पहुंची चौक थाने की पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उसे जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रेम सागर अपने चार भाइयो विनोद, कृष्णा, कमलेश मे दूसरे नंबर पर था। मृतक प्रेम सागर के परिवार मे  दो पुत्र और एक पुत्री है। अचानक प्रेम सागर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध मे थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल का कहना है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टी होगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *