आज की ताजा खबर

पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, बलरामपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

top-news

बी.पी.त्रिपाठी

बलरामपुर। शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘शिक्षक दिवस‘ मनाया गया। ‘शिक्षक दिवस‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, प्रबन्धक इं0 आकाश तिवारी व उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि डॉ0 जे0पी0 तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एम0एल0के0पी0जी0 कालेज बलरामपुर को बैज लगाकर, पुष्प गुच्छ देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय नें फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने अपने गुरू मुख्य अतिथि डॉ0 जे0पी0 तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एम0एल0के0पी0जी0 कालेज बलरामपुर एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ0 प्रेम नरायन तिवारी का जल व पुष्प से पैर प्रच्छालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, अपने शिष्य के द्वारा पैर प्रच्छालन से मुख्य अतिथि भावविभोर हो गये, और इस प्रकार सम्मान पाकर उनके आँखों मे आँसू आ गये। तत्पश्चात प्रबन्ध निदेशक ने अपने गुरू के पैर तौलिये से पोछा मनमोहक आरती का थाल सजाकर सबकी आरती उतारी एवं रोली टीका किया।


तत्पश्चात् मुख्य अतिथि सहित विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ0 प्रेम नरायन तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रबन्धक इं0 आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या/उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय एवं राघवेन्द्र त्रिपाठी नें भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यपर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया।

‘‘शिक्षक दिवस‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बच्चों को बताया कि हम ‘शिक्षक दिवस‘ क्यों मनाते है। ये आप सभी को पता है। आज के दिन यानि 5 सितम्बर को हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वे राष्ट्रपति बनने के पूर्व एक शिक्षक थे। उन्होनें अपना पूरा जीवन दूसरों को मार्गदर्शन प्रदान किया और छात्रों को ज्ञान देकर मार्ग प्रसस्त किया। जो बच्चे अभी छात्र है ये ही लोग देश को आगे संभालेंगे। हमें सबसे पहले देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा। हम अपने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर लेते है तो आपरूपी हमारा देश तरक्की करेगा, आगे बढ़ेगा, गरीबी मिटेगी और लोग खुद ब खुद अपने पसंद के अनुसार अपना रोजगार व अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते है।