आज की ताजा खबर

सुभाष चौक पर खिले रंग-बिरंगे फूल, पौधारोपण से संवरेगी ऐतिहासिक धरोहर

top-news

एक विचित्र पहल सेवा समिति ने चलाया सफाई व पौधारोपण अभियान, 4890 पौधों का हो चुका रोपण व वितरण

हिमांशु दुबे

औरैया। पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को ऐतिहासिक सुभाष चौक पर पौधारोपण किया गया। समिति ने सफाई अभियान के बाद चांदनी, क्रोटन, सदाबहार सहित विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए।

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में सुबह सात बजे आयोजित अभियान में लोगों को उनकी पसंद के पौधे भी निःशुल्क वितरित किए गए। लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई।


समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सुभाष चौक शहर का केंद्र बिंदु और औरैया का हृदय है। इसके स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी सभी की है। चौक पर रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से वातावरण खुशनुमा होने के साथ लोगों को भी सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण असंतुलन और भविष्य की आपदाओं को देखते हुए पौधारोपण बेहद जरूरी है। समिति ने 5100 पौधों के पौधारोपण व वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें अब तक 4890 पौधे लगाए व वितरित किए जा चुके हैं। लक्ष्य पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा।

इस दौरान तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, मोहन पुरवार, एलएन गुप्ता, नरेश चंद्र शिवहरे, देवमुनि पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), हरिओम तिवारी, राम आसरे गुप्ता सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *