आज की ताजा खबर

गणेश प्रसाद सोनी बने उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज के कार्यकारिणी सदस्य, लोगों ने दी बधाई

top-news

स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान और राष्ट्रीय सोभार संगठन ने दी जिम्मेदारी, समाज के लोगों में खुशी

गणेश प्रसाद सोनी बोले- ईमानदारी से निभाऊंगा दायित्व, समाज को मजबूत करने के लिए करूंगा काम

महराजगंज तराई,बलरामपुर स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान और राष्ट्रीय सोभार संगठन की ओर से महराजगंज तराई निवासी गणेश प्रसाद सोनी को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ ही जिले के अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

गणेश प्रसाद सोनी के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर सोनी समाज और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गणेश प्रसाद सोनी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के उत्पीड़न के मामलों में भी मजबूती से आवाज उठाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

गणेश प्रसाद सोनी के मनोनयन पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, स्वर्णकार समाज के आरिफ जुगनू सोनी, अनूप गुप्ता, विशाल कौशल, अभिनव सोनी, फूलचंद, राकेश सोनी समेत तमाम लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *