आज की ताजा खबर

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन l

top-news

पवन ओझा

अयोध्याl अयोध्या विधायक वेद  प्रकाश गुप्ता ने अनोखी पहल किया है जिसमें उन्होंने अयोध्या की पत्रकारों को अपनें निजी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराने का निर्णय लिया हैl

 अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया उनका पत्रकारों को तीर्थाटन का यह निर्णय पुराना है उस समय पत्रकारों से सूची मांगी गई थी लेकिन सूची मिलने में देर होने के कारण उस समय पत्रकारों को तीर्थाटन नहीं कराया जा सका थाl

वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया पत्रकारों के तीर्थाटन संबंधी उनके निर्णय के बाद तीर्थाटन को इच्छुक पत्रकारों की सूची अब उनके पास आ चुकी है, इसके बाद 11 सितंबर प्रातः 7:30 बजे लग्जरी बस से पत्रकारों की टीम जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता स्वयं मौजूद रहेंगे l

विंध्याचल के लिए प्रस्थान करेगी विंध्याचल में दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों की टीम विधायक की अगुवाई में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर शाम को पत्रकारों की टीम के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता गंगा आरती में हिस्सा लेंगे,रात में पहले से निर्धारित होटल में पत्रकारों को विश्राम कराया जाएगा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद अगले दिन 12 सितंबर शाम तक लोग अयोध्या वापस होंगेl

अयोध्या विधायक के इस कार्यक्रम की सराहना पत्रकारों सहित अन्य समाज में भी बहुत तेजी से चर्चित हो रही है l

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *