आज की ताजा खबर

अहिरौली में राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, मुस्लिम समाज ने भी की शिरकत

top-news

कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ आयोजन, प्रसाद वितरण के साथ दिया गया आपसी सौहार्द का संदेश

सुरेंद्र कुमार पांडेय

 भदैयाँ सुलतानपुर l भदैयाँ सुलतानपुर विकास क्षेत्र के मलिकपुर अहिरौली गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान पूर्व प्रधान अबू शाहबाज़ समेत मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

आयोजन में अगमजीत यादव, रामचंदर दूबे, सुनील यादव, राधेश्याम यादव, सुखराम यादव, भातेंद्रजीत यादव, प्रमोद यादव, जगदंबा यादव, अबू शाहबाज़ (पूर्व प्रधान), सुशील विश्वकर्मा, नरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, रामसुंदर यादव, ओमप्रकाश यादव, मगन यादव, रणजीत यादव, रामजस यादव, रितेश यादव, दीपक यादव, देवेंद्र प्रताप यादव, शैलेंद्र प्रताप यादव, विवेक विश्वकर्मा, आयुष यादव, सर्वेश यादव, सुरेंद्र यादव, देवानंद यादव, चित्रसेन यादव, रामसूरत विश्वकर्मा, जगन्नाथ यादव, विपिन यादव, रवि विश्वकर्मा, गौरव यादव, विवेक यादव और श्यामानंद दूबे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन गांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *