आज की ताजा खबर

डीडी उर्दू के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कवि हाज़िर है 2.0’ में काव्य पाठ करेंगे विकास सोनी ‘ऋतुराज’।

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। जनपद के युवा कवि विकास सोनी ‘ऋतुराज’ को दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल डीडी उर्दू के लोकप्रिय साहित्यिक कार्यक्रम ‘कवि हाज़िर है 2.0’ में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय मंच पर जनपद के युवा कवि को स्थान मिलने को साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने शाहजहांपुर के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विकास सोनी ‘ऋतुराज’ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, सशक्त काव्य लेखन और प्रभावशाली काव्य पाठ के लिए साहित्यिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।

डीडी उर्दू जैसे राष्ट्रीय चैनल के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना उनकी साहित्यिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनके इस राष्ट्रीय स्तर के आमंत्रण पर वरिष्ठ कवि ज्ञानेन्द्र मोहन ‘ज्ञान’, शायर इशरत सग़ीर, युवा गीतकार एवं तुलसी-मीर फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, शायर आतिश मुरादाबादी, कवि विकास शर्मा ‘पारस’, शायर शमशाद आतिफ़ तिलहरी, कवि डॉ. अभिषेक ठाकुर ‘अधीर’, ई. आमिर खान, अजय सक्सेना, अमित देव सहित शहर के अनेक साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकास सोनी ‘ऋतुराज’ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *