आज की ताजा खबर

क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य शशीकांत पांडये का भाजपा ने किया भव्य सम्मान

top-news

संगठन के प्रति लंबे समर्पण और अनुभव का मिला सम्मान,

जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर किया अभिनंदन

सुशील मिश्रा

कूरेभार/सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए कूरेभार विकासखंड के अमरबोझा गांव निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर  आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में उनका भव्य अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शशिकांत पांडेय को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शशिकांत पांडेय की कार्यक्षमता, कुशल कार्य व्यवहार और संगठन के प्रति लंबे समय से चली आ रही समर्पण भावना किसी से छिपी नहीं है। उनके क्षेत्रीय कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को एक अनुभवी और मजबूत सिपाही मिला है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भी शशिकांत पांडेय की कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।बताते चलें कि शशिकांत पांडेय युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर से लेकर जिले तक पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वह भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।सम्मान से अभिभूत शशिकांत पांडेय ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *